Connect with us

नैनीताल

जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) पर पंकज के कार्यकाल को मिला पांच साल का विस्तार

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड शासन ने जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल के पद पर पंकज बिष्ट के कार्यकाल को पांच साल का सेवा विस्तार दिया है। उत्तराखण्ड शासन के आदेशो के क्रम में सचिव विधि एवं न्याय नरेंद्र दत्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिवक्ता पंकज बिष्ट का कार्यकाल पांच वर्षों के लिये बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल अब 14 जुलाई 2028 तक होगा। अधिवक्ता पंकज बिष्ट नैनीताल जिला न्यायालय में वर्ष 2003 से लगातार प्रैक्टिस कर रहे है। व सिविल मामलों का अच्छा अनुभव रखते है। उनकी नियुक्ति पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी सचिव भानु प्रताप मौनी नीरज साह उपाध्यक्ष प्रदीप परगाई दीपक दानू संजय सुयाल राजेन्द्र सिंह मेहरा राजेश चंदोला राजेन्द्र कुमार पाठक भुवन चंद्र जोशी अखिल साह बलवंत सिंह थलाल भरत भट्ट अरुण बिष्ट हरीश भट्ट अशोक मौलेखी अखिलेश साह सुशील कुमार शर्मा ज्योति प्रकाश सिंह बोरा ओंकार नाथ डी के मुनगली गोस्वामी कैलाश जोशी संजय त्रिपाठी तरुण चंद्रा पुलक अग्रवाल पंकज कुमार दया किशन पोखरिया राम सिंह रौतेला सोहन तिवारी शिवांशु जोशी मनीष भट्ट रवि कुमार नीलेश भट्ट सुभाष जोशी प्रमोद तिवारी सुंदर मेहरा शंकर चौहान धीरज कुमार पांडेय कार्यकारणी सदस्य मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या मोहम्मद खुर्शीद हुसैन जितेंद्र बंगारी पूजा साह हेमा शर्मा स्वाति बोरा सहित सभी अधिवक्ताओ ने खुशी जतायी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल माल रोड पर 1 अगस्त से वाहनों के हॉर्न बजना हो जायेंगे बंद, उल्लंघन पर ₹1000 जुर्माना, आदेश पालन को आयुक्त ने की अपील
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING