Connect with us

नैनीताल

नैनीताल पुलिस का साहसिक रेस्क्यू—अंधेरी रात में नहर में बह रहे युवक की बचाई जान

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही, साहस व कर्तव्यनिष्ठा से नहर में बह रहे युवक जिंदगी बचाई गई। बीती रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि काठगोदाम क्षेत्र के कौलटैक्स नहर में एक युवक नरोत्तम पुत्र पुरुषोत्तम, उम्र 35 वर्ष, निवासी विकासपुरी, केजी-2, दिल्ली, बह गया है। सूचना मिलते ही जसवीर सिंह चौहान ,प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम के निर्देशन में उपनिरीक्षक दलीप, उपनिरीक्षक कुमकुम एवं कांस्टेबल प्रताप गढ़िया तत्काल मौके पर पहुंचे। सूचना पर फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बीच बिना किसी देरी के कांस्टेबल प्रताप गढ़िया एवं फायरमैन रविचंद्र रजवार अदम्य साहस का परिचय देते हुए नहर में उतर गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। अथक प्रयासों के बाद दोनों जवानों ने युवक को सकुशल रेस्क्यू कर नहर से बाहर निकाला। तत्काल मौके में मौजूद डायल-112 वाहन से युवक को उपचार हेतु चिकित्सालय ले जाया गया। रास्ते में 108 एंबुलेंस मिलने पर युवक को तत्काल एंबुलेंस में शिफ्ट कर सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । जहां उसका उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING