Connect with us

नैनीताल

आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत कर्मियों को तीन माह से नही मिला वेतन, आयुक्त रावत ने तत्काल संज्ञान लिया

सीएन, हल्द्वानी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत वाइटल रेडियोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों द्वारा पिछले तीन माह से वेतन न मिलने की शिकायत पर कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त हल्द्वानी को मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी कर्मचारियों का लंबित वेतन जल्द से जल्द दिलाने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों ने कुमाऊं आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वे आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा अप्रैल, मई और जून 2026 का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दैनिक खर्च और चिकित्सा जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है। इसके अतिरिक्त कुसुमखेड़ा स्थित सेन्टर को बन्द भी कर दिया गया है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वेतन मांगने पर कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जाता है तथा नौकरी से निकालने और परिणाम भुगतने की धमकियां दी जाती हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी कंपनी प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप से इस संबंध में अवगत कराया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शिकायत के अनुसार प्रभावित कर्मचारियों में 10 चिकित्सक, 10 फार्मासिस्ट, 10 स्टाफ नर्स, 10 एमपीडब्ल्यू और 10 सफाई कर्मचारी शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को आवश्यक कार्रवाई करने और सभी प्रभावित कर्मचारियों का लंबित वेतन शीघ्र भुगतान, बंद सेन्टर को खुलवाये जाने के संबंध में निर्देश दिए हैं।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING