नैनीताल
आधुनिक युग के मार्गदर्शक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : खष्टी बिष्ट
सीएन, नैनीताल। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी का नाम भारत के उन प्रधानमंत्रियों में आता है जिनका कार्यकाल देश को एक नई दिशा की ओर ले जाता है। उनका जन्म दिवस हर साल सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर भवाली में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व वरिष्ठ काँग्रेस कार्यकर्ती खष्टी बिष्ट की नेतृत्व में महिला कांग्रेस,वरिष्ठ काँग्रेसियों और युवा कार्यकर्ताओं ने एक गोष्ठी का आयोजन किया और स्व. राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किया गया। इस अवसर पर उन्हें भवभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रीमती बिष्ट ने कहा कि राजीव गाँधी ने देश को कंप्यूटर क्राँति से नवाजा है। उन्होंने युवा शक्ति को आगे लाकर मुख्यधारा में जोड़ने के लिए वयस्क मताधिकार की आयु को 18 वर्ष कराकर उनकी नई सोच का मार्गदर्शन किया। उनके समय में ही पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ हुई। इस अवसर पर वरिष्ठ काँग्रेसियों ने देश के लोगों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाकर देश को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में योगदान की अपील की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन आजाद, सुजान रजवार, शेरसिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, शांति तिवारी, सुमन आर्या, निशा बिष्ट, कुमारी रचना, मंजू जोशी, नीमा पंत, बीना बिष्ट, गीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।








































