Connect with us

नैनीताल

नैनीताल की लाइफ लाइन माल रोड का पुनर्निर्माण व निर्धारित समय में पूर्ण किया जाएगा : डीएम रयाल

सीएन, नैनीताल। विगत वर्ष क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्य तेज कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि मॉल रोड नैनीताल की लाइफ लाइन है और आमजन की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्य मजबूत एवं टिकाऊ हों इसके दृष्टिगत टीएचडीसी द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराकर विशेषज्ञता के आधार पर नया डिजाइन तैयार किया गया है।   वर्तमान में कार्य में गुणवत्ता और तीव्रता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि 122 एंकर लगने थे जो पूर्ण लगा दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राउंडिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है, 51 में से 36 पाइलिंग हो गई है। इसके पश्चात स्लैब का कार्य किया जाएगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कार्य टिकाऊ हो, गुणवत्ता के साथ हो और निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनता को जल्द से जल्द सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा के दौरान स्वीप गतिविधियों एवं एसआईआर शंका समाधान संवाद का प्रचार-प्रसार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING