नैनीताल
स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली
सीएन, नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने नगर में प्रभात फेरी निकाली तथा तल्लीताल में विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने नशा मुक्ति पर एक शपथ भी विद्यार्थियों को दिलाई। प्रभात फेरी माल रोड, तल्लीताल होते हुए वापस स्कूलों में पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे नगर के विभिन्न स्कूलों के थे।









































