नैनीताल
सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर नैनीताल शहर के सभी स्कूलों के दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों व श्रमिकों को किया सम्मानित
सीएन, नैनीताल। आज शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा के सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन आयोजन को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल शहर के सभी विद्यालयों के दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह एवं श्रमिकों का भी सम्मान कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही 12 वीं कक्षा में उत्तराखंड बोर्ड के 25 वा स्थान पाने वाले भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के सुमित फरतियाल का भी सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, कार्यक्रम संयोजक सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक सरिता आर्या ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत ने बताया कि पत्रकार, श्रमिक मेधावी युवा एवं शिक्षक ही विकसित भारत का भविष्य हैं। इन सभी को समर्पित यह जन्मदिन कार्यक्रम भी है। संचालन मंडल महामंत्री हरीश राणा ने किया। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक के पी काला एवं डॉ. डीपी गंगोला का भी शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही श्रमिक प्रेम राम एवं कविता कोहली को भी शॉल, स्मृति चिन्ह एवं विशेष पुरस्कार दिया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा नैनीताल शहर के 10 वीं कक्षा के सभी विद्यालयों के मेधावी छात्रों का स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, विशेष पुरस्कार एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान बिड़ला विद्या मंदिर के छात्र सचिन, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर के वर्णिता पांडे, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल के केशव शर्मा, सेंट जेवियर के लक्ष्य पंत, सनवाल स्कूल की राशि बाराकोटी, बिशप स्कूल के सौरभ तिवारी, सेंट जॉन्स के अंश राणा, राधा चिल्ड्रन के मनीष कुमार, भारतीय शहीद सैनिक की रश्मि नयाल राष्ट्रीय शहीद निशांत की कोमल राज आर्या, मोहन लाल साह इंटर कॉलेज की सारा परवीन, अटल उत्कृष्ट राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की निधिमनी ओली, सीआरएसटी के निखिल कुमार, के एल साह एशडेल की नीमा बिष्ट, सरस्वती विद्या मंदिर के विराट कनवाल, पार्वती प्रेमा जगाती के आर्यमान अग्रवाल, सेंट जोसेफ के अरुणाभ गंगोला एवं मयंक रैकवाल, सेंट मेरी कॉन्वेंट की मैत्रेयी बिष्ट, शेरवुड कॉलेज के शौर्यवीर गुप्ता को मेधावी सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया पोखरिया, सह संयोजक विक्रम रावत, सह संयोजक आनंद बिष्ट, लोकेश जोशी, पंकज बरगली, अरविंद पडियार , मनोज जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह, कविता गंगोला, रेखा जोशी, सभासद लता डफौटी, गजाला कमाल, भगवत रावत, पूरन बिष्ट, मीरा बिष्ट मीनू बुधलाकोटी, करन साह, हेमलता पांडे, मोहित साह, श्याम सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, रोहित थापा, लाल सिंह बिष्ट, प्रेम सागर, हेमंत बेदी, रितुल कुमार, भारत मेहरा, युवराज करायत, विनय कुमार, गौरव हार्पर, गौरव कुमार,आदि उपस्थित रहे।











































