नैनीताल
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी जोशी के निधन पर सीएम धामी व नैनीताल के पत्रकारों ने गहरा दुःख व्यक्त किया
सीएन, देहरादून/नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी का असामयिक निधन हो गया है। आज हृदयाघात के कारण उनका हल्द्वानी में निधन हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार वह घर से मीडिया सेंटर कार्यालय के लिए बाइक से निकलने वाले ही थे तभी उनको हार्ट अटैक आया। जिसके कारण उनका निधन हो गया। बेहद मिलनसार और सौम्य स्वभाव के धनी रहे गिरजा शंकर जोशी ने अपनी कर्मठ कार्यशैली से सभी पत्रकारों और विभाग में अपना अलग स्थान बनाया। उनके निधन का समाचार आते ही पत्रकारों और मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों और विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। हर कोई उनके निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इधर नैनीताल में जोशी के निधन पर पत्रकारों ने भी गहरा शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, चन्द्रेक बिष्ट, प्रयाग पांडे, डा. गिरीश रंजन तिवारी, अचल पंत, माधव पालीवाल, भानु जोशी, किशोर जोशी, रवि पांडे, कमल जगाती, अफजल फौजी, रमेश चन्द्रा, अजमल हुसैन, कमलेश बिष्ट, सुरेश कांडपाल, गणेश कांडपाल, पंकज कुमार, भूपेन्द्र रौतेला, कंचन वर्मा, सूनी्ल बोर, रविंद्र देवलियाल,, तेज सिंह बिष्ट, सोनाली मिश्रा, दिप्ती बोरा, हेमंत रावत, नीरज जोशी, खष्टी बिष्ट, संदीप कुमार सहित तमाम पत्रकार शामिल हैं। मालूम हो कि स्व. जोशी का अंतिम संस्कार 13 सितंबर को सबुह रानीबाग चित्रशाला घाट में होगा।
















































