Connect with us

नैनीताल

ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही

सीएन, नैनीताल। मंडल मुख्यालय नैनीताल के ज्योलीकोट परिक्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के क्रम में उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल द्वारा जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में व्यापक कार्यवाही की गई। अधिशासी अभियंता जल संस्थान  नैनीताल ई पिल्लई द्वारा अवगत कराया गया कि समस्या ग्रस्त क्षेत्रों में *04  विभागीय टैंकरों व पिकअप के माध्यम से ज्योलीकोट के रामलीला ग्राउण्ड, डांक बंगला, ज्योलीकोट मार्केट, बेलुवाखान के अमुवा तोक एवं गांजा तोक के 110 परिवारों में लगभग 15,500 लीटर शुद्ध पेयजल आपूर्ति* की गयी। ज्योलीकोट हेतु देवलदुंगा की 500 मीटर लाईन की फ्लैशिंग की गयी एवं छीड़ा तोक की मुख्य पेयजल लाईन को फ्लैशिंग के उपरान्त टैंकर के माध्यम से पाईप लाईन से जोड़कर सम्बन्धित तोक में पेयजल आपूर्ति की गयी। पेयजल से सम्बन्धित विभिन्न स्तर पर प्राप्त *14 शिकायतों का निस्तारण* किया गया। अधीक्षण अभियन्ता जल संस्थान नैनीताल विशाल सक्सेना व अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड जल संस्थान, नैनीताल तथा विभागीय टीम द्वारा ज्योलीकोट के रामलीला ग्राउण्ड, दुर्गापुर वीरभट्टी स्रोत से पेयजल के सैम्पल एकत्र किये गये। सरियाताल वीरभट्टी की पुरानी पेयजल लाईन की जांच की गयी, जिसमें संतोषजनक क्लोरीनेशन पाया गया। वीरभट्टी के आसपास के जलपान गृहों को शुद्ध पेयजल के क्रम में जागरूक कर हाईपोक्लोराइड उपलब्ध कराया गया। शेरमुख के स्रोत की जांच कर सफाई करायी गयी एवं विभिन्न स्थानों से पेयजल के *08  नमूने* एकत्र किये गये। ज्योलीकोट में विभिन्न घरों में सर्वे कर शुद्ध पेयजल के सम्बन्ध में जागरूक कराया गया। सेन्ट एन्थोनीस स्कूल की पाईप लाईन की जांच की गयी एवं बेलुवाखान के अमुवा तोक एवं गांजा तोक में निरन्तर पेयजल आपूर्ति हेतु पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य एवं टैंकों में क्लोरीनेशन करवाया गया। दुर्गापुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का निरीक्षण कर तत्काल प्रेमा साह जगाती स्कूल के समीप पूर्व में परिलक्षित श्राव के स्थायी रोकथाम हेतु 100 मीटर मुख्य सीवर लाईन का बाईपास किये जाने का कार्य प्रगति पर है। दूषित जल की रोकथाम हेतु फ्लैक्सी पॉम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सूचना चस्पा की गयी। ज्योलीकोट के ग्रामवासियों एवं जन-प्रतिनिधियों के सुझाव के क्रम में “जल जीवन मिशन” कार्यक्रम के अर्न्तगत बसानी, डाबर स्रोत से निर्मित 100 केएल क्षमता के टैंक को मुख्य लाईन से जोड़कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने हेतु निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सांसद भट्ट ने ज्योलीकोट क्षेत्र में फैल रहे जल जनित रोग के बारे में जानकारी ली, पेयजल लाइनों के लिए ढाई लाख स्वीकृत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING