Connect with us

नैनीताल

हल्द्वानी शहर में 230 करोड़ की सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनायें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण किये जांए : कुमाऊं आयुक्त

सीएन, हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने हल्द्वानी में यूयूएसडीए द्वारा 230 करोड़ की लागत से किए जा रहे सड़क एवं ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त ने कैम्प कार्यालय से पैदल मंगल पड़ाव तक यूयूएसडी के कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात शनि बाजार क्षेत्र के निर्माणाधीन नाले का भी स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। यूयूएसडीए के कार्यों में देरी पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिये निर्देश। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि विभागों में समन्वय की कमी के कारण कार्यों में देरी होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये कि आपसी समन्वय के साथ कार्य किये जायें। उन्होंने यूयूएसडीए के अधिकारियों को माइक्रो प्लान बनाकर तेजी से कार्य कराने केे निर्देश दिये। शहर में यूयूएसडीए द्वारा किये गये  कार्यों के चलते विभिन्न स्थानों पर बने गड्ढों एवं आमजन को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कार्यों  में अनावश्यक देरी होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। विगत दिनों बरेली रोड  में हुई  दुर्घटना के सम्बन्ध में आयुक्त ने कहा कि एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर अंडरपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय कभी भी रॉन्ग साइड (गलत दिशा) में न चलें। यह न केवल मोटर वाहन नियमों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि जानलेवा हादसों को भी न्योता देता है। उन्होंने एचएचएआई के अधिकारियों को दुर्घटना सम्भावित मार्ग पर साइनेज शीघ्र लगवाने के निर्देश भी दिये।  आयुक्त ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क खोदने के बाद पुनर्स्थापना कार्य समय पर पूर्ण कराया जाए तथा सुरक्षा मानकों का पालन भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, परियोजना निदेशक यूयूएसडीए मृदुला सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर गुरप्रीत सिंह, उपजिलाधिकारी मोनिका, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष सिंह के साथ ही विद्युत, पेयजल आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान आरोग्य मंदिर, हल्द्वानी में कार्यरत कर्मियों को तीन माह से नही मिला वेतन, आयुक्त रावत ने तत्काल संज्ञान लिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING