नैनीताल
भवाली में अंकिता केस के हाईकोर्ट के एडवोकेट नावनिश नेगी को कांग्रेसियों ने किया सम्मानित
सीएन, भवाली/नैनीताल। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के एडवोकेट नावनिश नेगी का कांग्रेसियों ने स्वागत किया। शाल ओढ़ाकर फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। एडवोकेट नावनिश नेगी ने कहा कि प्रदेश की जनता चार सालों से अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर रही है। अब तक के न्याय उम्रकैद को भी अधूरा माना जा रहा है। पूरे मसले की असल कड़ी वीआईपी है। जिसके लिए दबाव देकर मासूम बच्ची की हत्या की गई। वो सवाल आज भी सवाल बनकर खड़ा है। मामले में सीबीआई जांच पिछले सात सालों से चल रही है। उस जांच में हो क्या रहा है यह प्रदेश की जनता को नही पता। कहा कि जो जमानत याचिकाएं लंबित थी। उच्य न्यायालय की डिवीजन बेंच ने उनको खारिज कर दिया है। ये आने वाले समय मे जज्बे सवाल को ओर मजबूती से उठने की हिम्मत देगा। जल्द ही वीआईपी भी सामने होगा।जब तक न्याय नही मिल जाता तब तक ये लड़ाई जारी रहेगी। इसे हम न्यायालय के अंदर भी लड़े और बाहर सड़को पर भी लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस बेटी अंकिता भंडारी को जब तक न्याय नही मिलेगा हम उसके परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। वीआईपी का जल्द प्रदेश की जनता के सामने पर्दाफाश आएगा। उन्होंने कहा कांंग्रेस प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला वह स्वयं अकिता के माता पिता से मुलाकात की। हमारे नेता राहुल गांधी ने अंकिता के माता पिता को पूरा भरोशा दिया है कि वह उनके साथ खड़े हैं। कांंग्रेस अंकिता को न्याय नही मिलने तक उसके साथ खड़ी रहेगी। सरकार को सीबीआई जांच भी सार्वजनिक करनी चाहिए। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार, सुजान सिंह रजवार, शेर सिंह बिष्ट, शांति तिवारी, धनि दुम्का आदि रहे।













































