Connect with us

नैनीताल

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने उप कारागार हल्द्वानी का निरीक्षण किया

सीएन, हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के ने उप कारागार हल्द्वानी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने 91 महिला कैदियों से मुलाकात की तथा वहां कारागार प्रशासन के द्वारा की जा रही भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों की आमदनी वृद्धि के लिए उन्हें हथकरघा उधोग के लिए प्रेरित किया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कारागार का निरीक्षण कर महिला कैदियों से मुलाकात की और समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि कैदियों को स्वरोजगार के नए-नए अवसर देकर उनको मुख्यधारा में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उपाध्यक्ष ज्योति ने जेल में कैदियों को कानूनी सहायता दिए जाने पर जोर दिया। कैदियों के जेल में पढ़ाई आदि की व्यवस्था की भी बात कही। वहीं जेल में कैदियों के लिए स्वजरोजगार के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर उसे आगे बढ़ाए जाने की बात कही। मौके पर निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक प्रमोद कुमार, ध्वनि जैन, कारागार वार्डन आदि कारागार स्टॉफ मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING