Connect with us

राष्ट्रीय

बैंक कर्मियों की बल्ले-बल्ले : अब सप्ताह में दो दिन मिलेगी साप्ताहिक छुट्टी

सीएन, नई दिल्ली। देशभर के बैंक कर्मचारियों को आज एक बड़ा तोहफा मिला है. बैंक कर्मियों को अब सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी. अब सप्ताह में पांच दिन बैंकों में काम होगा और शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे. बैंक कर्मचारियों के हित में इस फैसले को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) की बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने इस पर मुहर लगा दी है. इससे कर्मचारियों को बड़ा आराम होगा. इसके बाद बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे. हालांकि बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है.

अब हफ्ते में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक! सिर्फ 5 दिन होगा काम

यह भी पढ़ें 👉  द्वितीय चरण के जनसंख्या गणना कार्यक्रम को सफल बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आईबीए ने बैंक कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों के वीकली ऑफ में बदलाव किया गया है. इस समय बैंक में काम करने वालों को सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है. इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते है. शुक्रवार हुई मीटिंग में हफ्ते में 5 दिन काम करने और 2 दिन छुट्टी को मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव के समापन पर आज 23 सितंबर को नैनीताल नगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में  डीएम ने किया अवकाश घोषित

बढ़ जाएंगे काम करने के घंटे: रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में इजाफा किया गया है. अगर बैंकों में 5 डे वीक व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट ज्यादा काम करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

अब हर शनिवार को मिला करेगी छुट्टी यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी मिला करेगी. अब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही बैंकों में कामकाज होगा. पहले और तीसरे शनिवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING