Connect with us

राजनीति

हरिद्वार में 13 फीट लंबे अजगर को देखकर छूटा लोगों का पसीना, किया गया

हरिद्वार में 13 फीट लंबे अजगर को देखकर छूटा लोगों का पसीना, किया गया
सीएन, हरिद्वार।
अजगर का नाम सुनते ही अच्छे खासे आदमी की हालत खराब हो जाती है। हरिद्वार के इस्माइलपुर गांव में जब लोगों ने एक 13 फीट लंबे अजगर को देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में रेस्क्यू टीम आई और उसने अजगर को रेस्क्यू किया और फिर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला हरिद्वार जिले के लक्सर तहसील के इस्माइलपुर गांव से सटे खेतों का है। यहां एक विशालकाय अजगर को देखकर अफरा.तफरी मच गई। इसकी लंबाई 13 फीट और वजन करीब सवा क्विंटल था। अजगर को बचाने में वन कर्मियों को काफी पसीना बहाना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। बता दें कि गर्मी शुरू होते ही जंगली जानवर पानी की तलाश में इंसानों की आबादी वाले इलाकों में घुसने लगते हैं। हरिद्वार की लक्सर तहसील के इस्माइलपुर गांव से सटे खेत में भी एक विशाल अजगर घुस आया। आसपास के किसानों की नजर जब अजगर पर पड़ी तो उनके भी होश उड़ गए। फौरन वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू करने में जुट गई। झाड़ियों में छिपे अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया। रेंज अधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। यह अजगर लगभग 13 फीट लंबा था और इसका वजन लगभग 1.25 क्विंटल था, इसलिए वन कर्मियों को इसे बचाने में समय लगा, लेकिन ग्रामीणों की मदद से वनकर्मियों ने इस विशालकाय अजगर को सफलतापूर्वक बचाया और वन में छोड़ दिया।  

यह भी पढ़ें 👉  सोबन सिंह जीना विवि, अल्मोड़ा द्वारा दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का होगा भव्य आयोजन

More in राजनीति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]