Connect with us

जन मुद्दे

आज का राशिफलः कर्क राशि वाले कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय बिताएंगे

मेष- आज मेष राशि के लोग परंपरागत उद्योग कारोबार में सफल होंगे. पैतृक कार्य संवार लेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आज आप लक्ष्य साधने में सफल रहेंगे. इनकम के जरिए बढ़ेंगे. आज आपको लाभ होगा. किसी से कीमती तोहफा मिल सकता है. धन संपदा के मामले पक्ष में बनेंगे. आर्थिक गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी. प्रबंधन प्रभावी रहेगा. विभिन्न कार्यां में आगे रहेंगे. वचन पालन रखेंगे.

वृष– आज वृष राशि के लोगों के महत्वपूर्ण कार्य सधेंगे. आज आपको आकर्षक प्रस्तावों को प्राप्त करेंगे. पेशेवर प्रभावशाली रहेंगे. प्रबंधन प्रशासन संवरेगा. आप तेजी बनाए रखेंगे. उच्च मनोबल से आगे बढ़ेंगे. आज आपकी इच्छा अनुसार परिणाम मिलेंगे. लोगों से आपका संपर्क बढ़ेगा. आज आर्थिक वाणिज्यिक अवसर बनेंगे. व्यक्तिगत कोशिशों को बल मिलेगा. लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्य गति लेंगे. ख्याति बढ़ेगी.

मिथुन– आज आप व्यवस्था का सम्मान करें. आज आप सूझबूझ से लक्ष्यों को साधें. किसी भी जरूरी फैसले को लेने में जल्दबाजी न करें. छोटी बातों की अनदेखी से बचें. सहजता बढ़ाएं. पेशेवर चर्चा में सावधान रहें. योजनाओं की तैयारी बढ़ाएं. कामकाज में प्रभावी रहेंगे. आज आपका करियर और कारोबार मध्यम रहेगा. आर्थिक लाभ के प्रति सजग होंगे. शत्रुओं से सावधान रहेंगे. व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी. बजट बनाकर आगे बढ़ेंगे. वरिष्ठों से सलाह रखें.

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य नही होेने पर आयुक्त रावत

कर्क- आप कार्यक्षेत्र में ज्यादा समय बिताएंगे. आपके नए आर्थिक स्त्रोत बनेंगे. जरूरी प्रस्ताव मिलेंगे. लाभ के मौके बनेंगे. प्रतिस्पर्धा पर जोर देंगे. सभी का भरोसा जीतेंगे. वाणिज्यिक अवसरों को भुनाएंगे. पेशेवर गतिविधियों को बल मिलेगा. करियर व्यापार अनुकूलन रहेगा. आज आप लेनदेन में बेहतर रहेंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे.

सिंह– आज आप प्रबंधन के कार्य सधेंगे. विभिन्न योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा. चर्चाओं में आप सफल होंगे. आज आपको अपनी इच्छा अनुसार परिणाम मिलेंगे. आपका प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा. कामकाज उत्तम रहेगा. सक्रियता बढ़ेगी. संबंध संवरेंगे. आज आप सम्मान बनाए रखेंगे. पदोन्नति संभव है. सहयोग की भावना बढ़ेगी. बड़ा सोचेंगे.

कन्या– आज कन्या राशि के लोगों की लंबित योजनाएं संवरेंगी. कारोबार में तेजी बनाए रखें. आर्थिक पक्ष बढ़त पर बना रहेगा. करियर कारोबार पर फोकस रखेंगे. जीत का भाव बढे़गा. लक्ष्य और लाभ में वृद्धि होगी. महत्वपूर्ण जानकारी जुटाएंगे. करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी. आत्मविश्वास को बल मिलेगा. आवश्यक कार्य बनेंगे. पेशेवर हलचल बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य नही होेने पर आयुक्त रावत

तुला– आज तुला राशि के लोग नवीन अनुबंधों में धैर्य दिखाएंगे. कार्य और व्यापार पहले जैसा रहेगा. आज करीबियों का सहयोग मिलेगा. लेनदेन में सावधानी रखें. कामकाज में सहजता रहेगी. पेशेवर नियमित गति से आगे बढ़ते रहेंगे. कामकाजी प्रयास बनाए रखेंगे. सूझबूझ से काम निकालें. शोधकार्य में सफल होंगे. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. तैयारी से आगे बढ़ेंगे. रुटीन बेहतर रखेंगे.

वृश्चिक– पेशेवर चर्चाओं में प्रभाव बनाए रखेंगे. वाणिज्यिक मामले संवरेंगे. कारोबार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे. आपके संबंधों में मजबूती रहेगी. विभिन्न परिणाम पक्ष में बनेंगे. कामकाज में सबको साथ लेकर चलेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां में तेजी बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को स्वयं पूरा करने की कोशिश होगी. साझेदारी के प्रस्ताव बने रहेंगे. लंबित कार्यां में गति रहेगी.

धनु- आज नीति नियमों में सजगता बनाए रहेंगे. आप आर्थिक लेनदेन में धैर्य दिखाएंगे. अवसरों को भुनाएंगे. लगन से कार्य करेंगे. नौकरीपेशा बेहतर रहेंगे. कारोबार मिलाजुला से अच्छा रहेगा. पेशेवरता और तर्कशीलता बनाए रहें. स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी. निरंतरता बनी रहेगी. आप कर्मठ व मितभाषी बनें.

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे क्रॉसिंग टांडा मार्ग पर सड़क मरम्मत कार्य नही होेने पर आयुक्त रावत

मकर– पेशेवर मित्रों का समर्थन उत्साहित रखेगा. आज आपको सभी क्षेत्रों में लाभ होगा. आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा. कार्य प्रदर्शन संवरेगा. परंपरागत कार्या में अधिक रुचि रहेगी. जरूरी मामलों में जल्दबाजी दिखाएंगे. जरूरी कार्यां को गति देंगे. लक्ष्य पाने की सोच रखेंगे. कारोबारी परिस्थितियों पर नियंत्रण बढे़गा. आर्थिक अति उत्साह से बचें. साथियों पे भरोसा बना रहेगा.

कुंभ– आज आप उद्योग-व्यापार में सहजता बढ़ाने की कोशिश रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाएंगे. संबंधों को भुनाएंगे. अनुशासन और निरंतरता रखेंगे. कार्य व्यापार सकारात्मक बना रहेगा. पेशेवर प्रयासों लाभ और प्रभाव दोनों में वृद्धि होगी. आर्थिक मामलों में बेहतर रहेंगे. जिद जल्दबाजी न दिखाएं. सवेदनशील रहेंगे. सतर्कता बढ़़ाएंगे. बड़प्पन से काम लेंगे.

मीन– प्रियजनों संग खुशियां साझा करेंगे. आपसी विश्वास बढे़गा. व्यक्तिगत मामले पक्ष में रहेंगे. संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा. सभी प्रसन्न रहेंगे. सरलता बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में सहज रहेंगे. भेंटवार्ता के संयोग बनेंगे. प्रेम प्रदर्शन में सहज रहेंगे. रिश्तों पर ध्यान देंगे.

https://jantaserishta.com/national/economic-horoscope-7-december-2022-1809559
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING