उत्तराखण्ड
रविवार को होगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
सीएन, नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा कल 17 मई, 2026 रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, ल्वेशाल, नैनीताल में प्रातः 11 बजे से बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सामान्य कानूनी जानकारी एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा सरकार की ओर से संचालित अनेकों निःशुल्क जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया जायेगा। उपरोक्त के संबंध में जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में समस्त विभागों व प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें होने वाले बहुददेशय शिविर को सफल बनाने हेतु निर्देश दिए गए. तथा संबंधित अधिकारियों व विभागों को यह भी दिशा निर्देश दिए गए कि आम जनता को विभागों की योजनाओं का लाभ भी इस शिविर के माध्यम से मिल सके , बैठक में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारूल थपलियाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत व समस्त विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि रहे।









































