Connect with us

उत्तराखण्ड

कूर्मांचल एकेडमी का बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम, नकुल और मैत्रेय ने दोहराई सफलता

सीएन अल्मोड़ा। सीआईएससीई बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में कूर्मांचल एकेडमी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय के शिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत का स्पष्ट प्रमाण है। कूर्मांचल एकेडमी के इंटर टॉपर नकुल पांडे ने 94.25% अंक प्राप्त किए। नकुल ने 10वीं कक्षा में भी टॉप किया था और तब अल्मोड़ा जिले के साथ-साथ नैनीताल जिले में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। नकुल के पिता श्री महेश चंद्र पांडे आकाशवाणी अल्मोड़ा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, जन्मेजय पांडे ने भी 94.25% अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट में टॉप रैंक में स्थान बनाया। हाईस्कूल में मयूर भंडारी ने 98% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। नकुल और मैत्रेय ने 2023 में भी हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और विद्यालय का नाम रोशन किया।कूर्मांचल एकेडमी की छात्रा मैत्रेय पुरोहित ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंकों के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। मैत्रेय के पिता स्वास्थ्य विभाग में A.C.M.O. के पद पर कार्यरत हैं। नकुल और मैत्रेय दोनों ही प्रतिभावान छात्र-छात्राएं अपने कठिन परिश्रम और समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं। इस सफलता के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, रामशिला वार्ड के पार्षद श्री नवीन चंदआर्य, गांधी पार्क वार्ड के पार्षद दीप चंद्र जोशी, एडवोकेट अखिलेश टम्टा, नंदन लाल साह, गौरव जोशी, भगवती जोशी, हंसा पांडे, हेम चंद्र पांडे, किरन पांडे, आशीष जोशी, देव सिंह टंगड़िया हिमांशु जोशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की और इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट और प्रधानाचार्य के.के. पंत ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद जताई।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING