Connect with us

उत्तराखण्ड

दून से दिल्ली तक बसों के किराए में आई कमी, 3 घंटे का होगा सफर

सीएन, देहरादून। राजधानी देहरादून से वाया एक्सप्रेस वे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 कर दिया गया है। इसके अलावा एसी बस का किराया 704 रुपये से 557 और साधारण बसों का किराया 420 रुपये से 355 कर दिया गया है। इससे यात्रियों को खासी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। जिसके बाद इसे सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब दिल्ली की यात्रा पांच घंटे के बजाय करीब तीन घंटे में पूरी हो रही है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब 16 बसों का संचालन वाया एक्सप्रेसवे शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों निगम ने ट्रायल के लिए कुछ बसों को इसी मार्ग से दिल्ली भेजा था। इन बसों ने तीन घंटे में अपनी यात्रा पूरी की है। इसके अलावा प्रति फेरा व्यय में भी कमी दर्ज की गई है। ऐसे में निगम ने यात्रियों को सौगात देते हुए किराया घटा दिया है।
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेसवे से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। किराया घटने के बाद और अधिक यात्री पहुंच रहे हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING