Connect with us

उत्तराखण्ड

आज होगी बजट सत्र की शुरुआत, 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश

सीएन, देहरादून। आज 18 फरवरी 2025 से उत्तराखंड राज्य के देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो जाएगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में 18 से 20 फरवरी तक सदन संचालन के लिए एजेंडा तय कर दिया गया है। 20 फरवरी को सरकार वित्तीय वर्ष 2025- 26 का आम बजट पेश करेगी और पहली बार सत्र ई – विधानसभा में होगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और परिसर के अंदर तथा बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी। 20 फरवरी को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे और इस बार अनुमान है कि बजट एक लाख करोड़ से अधिक का होगा जिसमें महिला, युवा, गरीब किसान आदि पर फोकस हो सकता है।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING