उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी : 12वीं में बागेश्वर की गीतिका व यूएस नगर की सुशीला 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त टॉपर रही
सीएन, रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी हो गया है।। बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त टॉपर रहे। यूके बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है। नतीजे रोल नंबर डालकर चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा। बालिकाएं 96.07 फीसदी और बालकों का पास प्रतिशत 88.03 रहा। हाईस्कूल में रामनगर, नैनीताल के अक्षत गोपाल 98.20 फीसदी अंकों के साथ पूरे राज्य में टॉपर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का कुल परीक्षा परिणाम 85.11% रहा, इसमें बालकों का उत्तीर्ण 81.93% तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण 88.09% रहा। बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर के सुशीला मेहंदीरत्ता 98 फीसदी अंक के साथ संयुक्त टॉपर रहे। 12वीं में जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर 94.81 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसइ) रामनगर स्थिति कार्यलय से शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने नतीजे जारी किए। यूके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा विद्यार्थी results.digilocker.gov.in पर जाकर भी यूबीएसइ 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।











































