Connect with us

दुर्घटना

बेतालघाट में कोसी नदी में बहे दूसरे युवक का शव भी बरामद

सीएन, नैनीताल। थाना बेतालघाट में सूचना मिली के भुजान से बेतालघाट की ओर नदी में दो व्यक्ति बह गए हैं। इस सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश अनुसार डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात, प्रमोद साह क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में थाना बेतालघाट एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया। रविवार को सर्चिंग अभियान के दौरान गुमशुदा रवि शंकर यादव पुत्र लालचंद यादव निवासी ग्राम कारजो पीओ पतन जिला सिकार उम्र- 25 वर्ष का शव बरामद कर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु नैनीताल भेजा गया तथा अन्य गुमशुदा संजय पांडे पुत्र स्वर्गीय जनार्दन पांडे निवासी ग्राम कुराड थाना थराली जिला चमोली उम्र-28 वर्ष की तलाश शुरू की गई गुमशुदा संजय पांडे की तलाश उक्त टीम के द्वारा भुजान से रतौड़ा पुल तक करीब 15 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई जानकारी प्राप्त नहीं मिल पाई। आज मंगलवार को पुन सर्चिंग अभियान चलाया गया तो रतौड़ा पुल से 500-700 मीटर नीचे बेतालघाट की तरफ कोसी नदी के बीच सर्चिंग अभियान के दौरान गुमशुदा संजय पांडे का शव बरामद किया गया। मौके पर गुमशुदा के परिजन मौजूद थे तथा उनके द्वारा शव की शिनाख्त की गई। थाना बेतालघाट कि पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु नैनीताल भिजवाया गया। सर्चिंग टीम में उप निरीक्षक रमेश पन्त थाना बेतालघाट, उप निरीक्षक मनोज रावत टीम प्रभारी एसडीआरएफ नैनीताल, कांस्टेबल दीपक सिंह, कॉन्स्टेबल जीवन मेहरा, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार, एसडीएम के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में उमड़ रही भारी भीड़, सुबह आठ बजे तक 25 हजार से अधिक श्रद्घालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in दुर्घटना

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING