Connect with us

कारोबार

उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के समस्त कारोबार को आनलाइन के साथ ही आफलाइन मोड पर भी स्वीकार्य करने के निर्देश

सीएन, देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कास्तकारों के हित को ध्यान में रखते हुए उत्तराखण्ड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के समस्त कारोबार को आनलाइन के साथ-साथ आफलाइन मोड पर भी स्वीकार्य करने के निर्देश दिये। मंत्री ने कहा कि फल-सब्जी सहित गल्ले के कार्यो से जुड़े कारोबारियो को आनलाइन प्रक्रिया का समुचित ज्ञान न होने के कारण इस प्रक्रिया के साथ-साथ आफलाइन मोड में भी मण्डी का कारोबार होगा। इस बाबत कृषि मंत्री ने मण्डी परिषद के प्रबंध निदेशक को दूरभाष पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। देहरादून में आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी जोशी ने अपनी पॉच सूत्रीय मांग को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से उनके कैम्प कार्यालय में भेंट की। जिसके बाद मंत्री ने मण्डी परिषद के अधिकारियों को इस बाबत समाधान के लिए निर्देशित किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मण्डी कारोबार को आफलाइन करने, 1964 के मण्डी अधिनियम के पप्रत्र 6आर में संसोधन, उत्पादकों के माल को व्यापारी के विक्रय स्थल पर नोट करने की व्यवस्था में सुधार का अनुरोध किया। इसके अतिरिक्त, एसोसिएशन ने अनुरोध कि कि हल्द्वानी मण्डी में सप्ताह में एक या दो दिन पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक बैठें, जो कास्तकारों की समस्याओं को हल करने का काम करेंगे। इस बाबत भी कृषि मंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति को कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर लालकुआं विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, एसोसिएशन के अध्यक्ष केसी जोशी, महामंत्री दीपक, भुवन चन्द्र तिवारी, जीवन कार्की, देवानन्द सिध्वी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जारी किए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING