Connect with us

उधम सिंह नगर

तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की

सीएन, गदरपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है।

दरसअल, यह मामला शुक्रवार दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को विवाह किया था। उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई थी। उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में शादी कर रहा है। पुलिस ने इस बारे में दूल्हे से ही पूछताछ की तो वह घबरा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर, अब तक 103 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही

उसकी सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गए। शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला (पत्नी) ने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से बचाकर थाने ले आए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर, अब तक 103 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही

उधर, बरात लेकर आए दूल्हे के परिजन भी तितर-बितर हो गए। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में व्यापारियों ने भी थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले को लेकर महिला और वधू पक्ष की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर डीएम द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर, अब तक 103 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उधम सिंह नगर

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING