Connect with us

अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा ने किया महिला होलिकात्सव का आयोजित, महिला टीमों ने दी होली गायन, नृत्य, प्रहसन और स्वांग की शानदार प्रस्तुति

सीएन, अल्मोड़ा। महिला कल्याण संस्था, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित दोदिवसीय महिला होलिकात्सव का शुभारंभ प्रतियोगिता में भाग ले रही महिला होली टीमों द्वारा माँ नन्दा- सुनन्दा परिसर की परिक्रमा खड़ी होली गायन सिद्वि को दाता, विघ्न विनाशन , होली खेलें गिरिजापति नन्दन से की गयी। होलिकात्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द सिंह बगडवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी, संयोजक जन अधिकार मंच त्रिलोचन जोशी, सुनीता वर्मा, राजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र नयाल, डा. रेखा सिलॊरी, सभासद हेम चन्द्र तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। महिला कल्याण संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ पत्रकारों को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाईयाँ प्रेषित की ऒर सभी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने महिला कल्याण संस्था के होलिकात्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्मोड़ा में होली की विरासत को बचाने एंव संवर्धन में महिला कल्याण संस्था की अनुकरणीय पहल हैं।
संस्था अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि महिला कल्याण संस्था सामाजिक उद्देश्य की उचित पहल के साथ होली के पावन पर्व पर घरेलू महिलाओं एंव कामकाजी महिलाओं की छिपी प्रतिभा को ऐतिहासिक विरासत को बचाने एंव संवर्धन के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
स्यूनराकोट महिला होली टीम द्वारा राधा-कृष्ण नृत्य की अदभुत प्रस्तुति से दर्शकों को मनमोहित कर दिया। जॊहार महिला समिति द्वारा चन्द्रबदन खोलो द्वार कन्हॆया तेरे द्वारे खड़े है।
केसर रंग छिड़काओ, कन्हैया तेरे द्वारे खड़े है।

आंचल दल न्यू काँलोनी द्वारा उडे़ उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग का केसरिया उडे़ रे उडे़ गुलाल, मॆय्या का रंग केसरिया….
सर्वोदय नगर महिला दल द्वारा आये श्याम सुन्दर होली खेलन को, आये नन्दकुँवर होली खेलन को…
स्यूनराकोट महिला टीम द्वारा अंखियन पड़त गुलाल लला, ऎसी खेलो ना होली से प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति आरम्भ की।
निर्णायक मंडल में वरिष्ठ रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी, डा. ईला साह, डा. रेखा सिलॊरी, राजेन्द्र नयाल आदि मॊजूद थे। होलिकात्सव कार्यक्रम का संचालन संस्था उपाध्यक्ष एंव पालिका की पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एंव सचिव पुष्पा सती द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
होलिकात्सव के द्वितीय दिवस कल रविवार को सिद्वबाबा मन्दिर से सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली जायेगी ऒर उसके बाद स्थानीय एंव बाहर की महिला टीमों द्वारा नन्दादेवी परिसर में होलिकात्सव में प्रस्तुति होगी। अल्मोड़ा की महिला मंगल दल पहल तलाड़, सर्वोदय नगर दल, जनशिक्षण महिला समिति, देवी मन्दिर खत्याडी़, रॆलापाली अल्मोड़ा, सरकार की आली, आंचल दल न्यू कालॊनी, जोहार सांस्कृतिक टीम, स्यूनराकोट, माँ दुर्गा शक्ति टीम, महिला होली टीम फलसीमा सहित 11महिला टीमों के साथ सॆम मन्दिर छात्रा समिति, स्प्रिंग डेल स्कूल , बीयरशिवा स्कूल की छात्राओं की टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला कल्याण संस्था की संरक्षक आशा कर्नाटक, मंजू अग्रवाल, आशा पन्त, उपाध्यक्ष चन्द्रा अग्रवाल, रेखा चॊहान, ममता चॊहान, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनॆना महरा, गीता साह, मंजू रावत, सरला बिष्ट, मंजू जोशी, अनीता रावत, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, अदति अग्रवाल पाण्डेय द्वारा होलिकात्सव के आयोजन में व्यवस्था जुटाने में लगे थे।
महिला होलिकात्सव में घुश्मेश्वर महिला समिति की लता तिवारी, राधा बिष्ट, लीला जोशी, राधा तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, दीप लाल साह, शोभा डींगरा, रमा लोहुनी, हेमा तिवारी, कंचना तिवारी, मीनाक्षी जोशी सहित बड़ी संख्या में दर्शक मॊजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in अल्मोड़ा

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING