Connect with us

धर्मक्षेत्र

कैंचीधाम में बाईपास, हाईटेक पार्किग, हाईटेक शौचालय, गार्डन, व्यू प्वाइंट मास्टर प्लान के तहत बनाये जायेंगे : दीपक रावत

सीएन,कैंचीधाम/भवाली/नैनीताल। मानसखण्ड मन्दिर माला योजना के अन्तर्गत पर्यटन को बढावा देने हेतु कैंचीधाम मन्दिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान व सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में मंगलवार को कैंचीधाम मन्दिर परिसर में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों एवं मन्दिर समिति के साथ समीक्षा की गई। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता है कि कैंची धाम में मास्टर प्लान बने श्रद्धालुओं को कैसे हम हाईटेक सुविधा दे सकते हैं उसको देखते हुये मास्टर प्लान के तहत सभी विभागों के अधिकारियों व मन्दिर समिति के पदाधिकारियो के साथ प्रस्तावित डीपीआर के सम्बन्ध में वार्ता की गई। उन्होंने कहा जो डीपीआर बने उसमें सभी विभागों का समन्वय व सहभागिता हो। उन्होने कहा डीपीआर भविष्य के दूरगामी परिणामो के देखते हुये बनाई जाए।.आयुक्त ने कहा कि मन्दिर में एक नया ब्रिज बनाया जायेगा, शिप्रा नदी पर एलिएन बनाये जायेंगे जिससे भूकटाव रूकेगा। उन्होने कहा बाईपास सर्वे कर लिया गया हैै शीघ्र ही एलाइमेंट का कार्य किया जायेगा साथ ही मन्दिर परिसर में हाईटेक पार्किग की सुविधा के साथ ही श्रद्धालुओं हेतु हाईटेक शौचालय, गार्डन, व्यू प्वाइंट मास्टर प्लान के तहत बनाये जायेंगे। समीक्षा के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों के साथ ही मन्दिर समिति के सदस्यों द्वारा भी सुझाव दिये गये। इसके उपरान्त आयुक्त ने कैंचीधाम मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान डीआईजी योगेश सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, एसएसपी पीएन मीणा, एएसपी डा. जगदीश चन्द्र, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही मन्दिर समिति के सचिव आलोक चोपडा, शैलेस साह, ओम प्रकाश, कु. जया प्रसादा, अश्वनी कुमार, प्रधान पंकज निगल्टिया के साथ ही लोनिवि, वन विभाग, सिचाई, राजस्व आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  13 जून 2026 का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा, पैसों के मामले में दिन पक्ष में रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING