Connect with us

धर्मक्षेत्र

भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक रहेगा बंद

भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक रहेगा बंद
सीएन, प्रयागराज।
महाकुंभ में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 28 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यात्रियों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाकुंभ मेले के दौरान ट्रेनों में आने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के अनुरोध पर रेलवे ने संगम रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला लिया है। रेलवे स्टेशन 17 फरवरी  से 28 फरवरी तक बंद रहेगा। प्रयागराज में कुल नौ रेलवे स्टेशन हैं। जिनमें से संगम रेलवे स्टेशन मेला क्षेत्र के करीब स्थित है। बता दें कि महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है। इससे पहले ही महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। शहर के भीतर और बाहर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। रविवार को छुट्टी होने के कारण से शहर और उसके आसपास के इलाकों में जाम देखा गया था। हालांकि इस समय ट्रैफिक व्यवस्था ठीक चल रही है। कुछ-कुछ जगहों पर ही जाम की स्थिति है। एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने कहा था, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना घटी है, वह दुखद है। इस हादसे के बाद कई ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है, जिस वजह से दिल्ली से चली ट्रेनें काफी देरी से प्रयागराज पहुंची हैं। उन्होंने कहा था महाकुंभ में खोए हुए यात्रियों के लिए खोया पाया केंद्र बनाया गया है। हर थाने में खोए हुए यात्रियों की रिपोर्ट लिखी जाती है। पुलिस द्वारा रोजाना बड़ी संख्या में खोए हुए लोगों को उनके परिवारों से मिलाने का काम भी किया जा रहा है। एडीजी ने कहा कि प्रयागराज से सटे जितने भी बॉर्डर हैं, वहां पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली की घटना के बाद बॉर्डर वाले एरिया में खास ध्यान रखा जा रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में इस बार ज्यादा भीड़ बढ़ी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ज्ञात हो कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 13 मार्च 2026 का राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज के दिन बिजनेस के मामले में लाभ होगा, नया मौका आपके आसपास है
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING