Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज 16 सितंबर का राशिफल : मेष राशि के लोगों को थोड़ा बचकर पार करना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं

मेष राशि: मेष राशि के लोगों को थोड़ा बचकर पार करना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, साथ ही व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी बनी हुई है। घरेलू सुख का बढ़-चढ़कर आनंद ले रहे हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आनंदमय जीवन गुजारेंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। बस आपको कठोर भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए शत्रु पक्ष थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन बना नहीं पाएगा और जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है और छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत दिख रही है तथा व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री धामी

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। अपना समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिह राशि : गृहकलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी हुई है, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। शुभता में थोड़ी कमी दिखाई पड़ रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश के लिए अच्छा समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु उत्तराखण्ड जल संस्थान द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही

कन्या राशि : स्वास्थ्य अति उत्तम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। नए व्यापार करने के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है, निवेश के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि : धनागमन होगा, अपनों की संख्या, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि : भाग्य साथ देगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 10 सितंबर 2026 का राशिफल: बृषभ राशि के जातकों का आज का दिन सफलता से भरा है व यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं

धनु राशि : मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर. राशि : आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है, स्वास्थ्य लगभग ठीक-ठाक है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि : भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, जोखिम से उभर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING