Connect with us

धर्मक्षेत्र

क्रिसमस डे के मौके पर सभी चर्चो में प्रार्थना सभा के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित

सीएन, नैनीताल। पर्यटन नगरी में बुधवार को क्रिसमस डे के मौके पर सभी चर्चो में प्रार्थना सभा के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। क्रिसमस के लिए सेंट जोंस सहित शहर के पांचों चर्चो को खूबसूरत तरीके से सजाया गया। सूखाताल स्थित सेंट जॉन्स चर्च के अलावा मल्लीताल मैथोडिस्ट चर्च, तल्लीताल कैथोलिक चर्च, निकोलस स्थित सेंट निकोलस चर्च, सेंट फ्रांसिस होम, नामी स्कूल के चैपल सहित बिशप शॉ आदि में खास कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म की प्रार्थना की। इस दौरान मैथोडिस्ट चर्च के फादर अजय हैरिसन ने सभी चर्चों में आज विशेष प्रार्थना का आयोजन किया। प्रार्थना के बाद सभी को केक दिया गया। नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट मैरी कॉलेज में भी हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस डे मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मजूषा ने बताया कि सुबह की प्रार्थना सभा में सभी नगर के निवासियों द्वारा विद्यालय में एक और क्रिस्मिश की शुभकामनाएँ दी गईं। शहर के तल्लीताल कैथोलिक चर्च के फादर शेखर ने बताया कि शहर के तल्लीताल कैथोलिक चर्च में मुख्य कार्यक्रम होते हैं। चर्च और ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु के जन्म को लेकर प्रार्थना की गई। क्रिसमिस दिवस पर सभी चर्चो में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। व केक वितरण भी किया गया। इस दौरान सहायक पादरी चंद्र पाल, सनवाल, संध्या ग्रीनवर्ड, एरिक मैसी, सुशील डेविड, अमदीप विश्वास, स्थिरता लाल, विस्सम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 19 अप्रैल 2026 परशुराम जयंती : विधिपूर्वक पूजा करने से मिलता है जीवन में सुख, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING