Connect with us

धर्मक्षेत्र

आज का राशिफल, 18 मार्च 2023 : तुला राशि के जातक घरेलू कलह के शिकार होंगे

मेष राशि– व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  आज 19 मई 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों को आज बिजनेस के मामले में लाभ होगा

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बाधाओं के साथ कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम में तूतू-मैंमैं, संतान की सेहत में ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- घरेलू कलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी भी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

यह भी पढ़ें 👉  सीआरएसटी में लगी 170 वर्ष पूर्व की चित्र प्रदर्शनी को देखने पहुंच रहे पेंटिंग प्रेमी व सैलानी, चाइना पीक से नैनी झील के विहंगम नजारों ने मन मोहा

वृश्चिक राशि- व्यापारिक हालात सुधरेंगे। अपनों का साथ होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि– कुटुंबों से न उलझें। जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जरूरत के हिसाब से जीवन में चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। मन सानंद रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज 14 मई 2026 का राशिफल: मेष राशि के जातकों की कोई बड़ी डील हो सकती है मनचाही सफलता मिलेगी

कुंभ राशि– चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। किसी भी चीज का खोने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत सा समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING