Connect with us

चम्पावत

पत्रकार के पांच माह से लापता पुत्र को पुलिस व एसओजी की टीम ने खोज निकाला

पत्रकार के पांच माह से लापता पुत्र को पुलिस व एसओजी की टीम ने खोज निकाला
सीएन, बनबसा।
यहां पत्रकार कुंदन बिष्ट का बेटा करीब पांच माह पहले अचानक लापता हो गया। पुलिस, एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की टीम ने छह माह की कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को खोज निकाला। इसी के साथ कुंदन बिष्ट के परिवार में खुशियां लौट आई हैं। कुंदन बिष्ट के परिवार के साथ ही मीडिया कर्मियों में भी खुशी का माहौल है। सभी ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए बधाई दी है। वहीं इस सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी पुलिस टीम को बधाई दी है। चम्पावत एसओजी, पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग ने पत्रकार कुंदन बिष्ट के बेटे को प्रशांत बिष्ट को यूपी के फर्रुखाबाद के एक होटल से सकुशल बरामद किया है। मालूम हो कि करीब पांच माह पहले एक रात को प्रशांत अचानक लापता हो गया था। तब से उसकी लगातार खोजबीन की जा रही थी। परिवार के साथ ही मीडिया कर्मियों ने पुलिस प्रशासन को प्रशांत को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने को लेकर दबाव भी बनाया गया। एसपी देवेंद्र पींचा इस मामले की स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे थे। बीते साल बनबसा दौरे पर आए सीएम पुष्कर धामी ने खुद पत्रकार के घर जाकर उन्हें आश्वस्त किया था कि पुलिस बच्चे की खोज में कतई कोताही नहीं बरतेगी। उन्होंने पुलिस को ठोस कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। आखिरकार पुलिस को बच्चे को खोजने में सफलता ​मिल ही गई। बेटे के मिलने पर पत्रकार के परिवार में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित पुलिस टीम का धन्यवाद अदा किया है। पुलिस की इस सफलता पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी टीम को बधाई दी है। साथ ही पत्रकार संगठनों ने पुलिस टीम की प्रशंसा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत कांड पर जितनी तत्परता से लीपा पोती हो गई, यही भाजपा करती है नारी शक्ति की वंदना : खष्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in चम्पावत

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING