Connect with us

नैनीताल

जी-20 सम्मेलन के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति, कार्मिकों के अवकाश पर रोक

सीएन, रामनगर। प्रदेश के रामनगर में जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। इस दौरान बिजली गुल नहीं होगी। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (पिटकुल) ने इसके लिए रणनिति बना ली है। नैनीताल जिले के रामनगर में 26 से 28 मार्च तक जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान 24 घंटे बिजली सप्लाई होगी। पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने जी-20 सम्मेलन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बिजली व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस बैठक में निर्देश दिए गए कि तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में देश विदेश से प्रतिनिधि आएंगे। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। पिटकुल के कर्मचारियों के अवकाश पर लगी रोक जी-20 सम्मेलन रामनगर में होने जा रहा है। इसकी महत्ता को देखते हुए 24 घंटे विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित कार्मिकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। प्रबंध निदेशक की पूर्वानुमति से ही संबधित कार्मिकों का अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका ने पाक को ईरान के साथ संघर्ष विराम कराने का बड़ा इनाम दिया, पाकिस्तान में 2.4 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING