Connect with us

नैनीताल

डीएम के निर्देशों के बाद एसडीएम नवाजिश का औचक निरीक्षण, बिजली दफ्तर में लटका मिला ताला

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद, एसडीएम नवाजिश खलीक ने सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के कार्यालय और बीडी पांडे अस्पताल का अचानक दौरा किया, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।अस्पताल के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने वार्डों की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से देखा।उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसडीएम नवाजिश खलीक जब बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे,तो कार्यालय में ताला मिला उसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारी को तत्काल मौके पर बुलाया। निरीक्षण के बाद एसडीएम नवाजिश खलीक ने कहा की कर्मचारियों की ओर से अगर लापरवाही बरती तो कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर हुआ सार्थक संवाद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING