Connect with us

नैनीताल

पंगोट, घुग्घू, सिंगड़ी मार्ग की मरम्मत का 2.74 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजें : सीडीओ

सीएन, नैनीताल। विधानसभा नैनीताल के विकासखण्ड कोटाबाग में राजकीय इंटर कॉलेज सौड़, में कार्यों एवं जनसुविधाओं से संबंधित विभिन्न प्रकरणों को लेकर बैठक की गई। बैठक कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं नैनीताल विधायक सरिता आर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्र का भ्रमण कर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उनका प्राथमिकता से त्वरित समाधान कर निस्तारण करें। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान पंगोट, घुग्घू, सिंगड़ी मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जो लगभग 2.74 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है उसे शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजने के निर्देश दिए गए।पीएमजीएसवाई मार्ग के क्षतिग्रस्त लगभग 500 से 700 मीटर हिस्से की मरम्मत के संबंध में संशोधित प्रस्ताव तैयार करने तथा पर्याप्त बजट के लिए इसे राज्य योजना में सम्मिलित कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए बमे छड़ा मार्ग के लगभग 2.5 किलोमीटर छूटे हुए हिस्से को संबंधित विभाग द्वारा नियमानुसार शामिल कर शेष कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। वहीं बुधलाकोट क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए आरक्षित वन क्षेत्र में नई लाइन बिछाने की कठिनाइयों को देखते हुए विद्युत व उरेडा को लगभग 4.5 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा आधारित विशेष परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग को कुनखेत तोक में विद्युत लाइन का कार्य वर्षा ऋतु समाप्त होते ही शीघ्र शुरू कराने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने हरियाला मार्ग के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर ठेकेदार के विरुद्ध अनुबंधीय प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई करने तथा आवश्यकता पड़ने पर अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए गए। बुधलाकोट पंगोट मार्ग के लिए वन क्षेत्र एवं वृक्षों को न्यूनतम क्षति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वैकल्पिक अलाइनमेंट का फ्रेश सर्वे कराने तथा संशोधित प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज, सौड़ में विज्ञान वर्ग कक्ष का स्वीकृति का प्रस्ताव भी रखा गया। धन्यवाद भाजपा नेता हेम आर्य ने किया।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING