Connect with us

नैनीताल

गोलापार तीनपानी फ्लाईओवर दुर्घटना पर जिला प्रशासन गंभीर, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि 11 जुलाई, 2026 को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुई दु:खद सड़क दुर्घटना जिसमें चार युवकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी, नैनीताल विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नामित किया है।जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए 21 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा रिपोर्ट में दुर्घटना के वास्तविक कारणों के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलला मंदिर चढ़ावा चोरी में केन्द्र सरकार के लिये अपनी विश्वसनीयता बचा पाना बहुत बड़ी चुनौती
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING