Connect with us

नैनीताल

डीएम ने कोसी, शिप्रा व गौला नदियों के संरक्षण व संवर्धन हेतु ड्रोन मैपिंग कराने के दिये निर्देश

सीएन, हल्द्वानी। गंगा व उसकी सहायक नदियों के संरक्षण व प्रदूषण प्रबन्धन को लेकर जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिला गंगा समिति की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद की कोसी, शिप्रा व गौला नदियों के संरक्षण व संवर्धन हेतु ड्रोन मैपिंग कराने के निर्देश समिति को दिए। कहा कि ड्रोन मैपिंग से नदियों के स्थलों को चिन्हित कर कार्य योजना बनाकर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही नदियों में सीधा मिलने वाले गन्दे नालों, गधेरों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए जिससे नालों व गधेरों को ट्रीटमेंट के पश्चात नदियों में प्रवाहित किया जाए व नदियां जीवंत रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के सदस्यों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लान, नदियों के पुनरुद्धार व नवाचार पर कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने नगर निगम को शतप्रतिशत डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण हेतु विस्तृत सर्वे व अध्य्यन कर रिपोर्ट बनाने को कह। कहा कि नगर निगम सुनिश्चित करें कि नालियों में कूड़ा न डाला जाए। साथ हो ट्रंचिंग ग्राउंड में स्थापित कैमरा से निरंतर निगरानी के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, कुन्दन कुमार, बाबूलाल, प्रकाश आर्या, परियोजना निदेशक अजय सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभिन्यता पेयजल एके कटारिया,अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक कुमार, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट के अलावा अध्यक्ष शिप्रा नदी कल्याण समिति जगदीश नेगी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  1903 में मोतीराम साह ने नैनीताल में नन्दाष्टमी के मौके पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया था प्रारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING