Connect with us

नैनीताल

बूथ लेबल अधिकारी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी

सीएन, हल्द्वानी। तहसील हल्द्वानी के अन्तर्गत नगर निगम सभागार में एसआईआर के संबंध में अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में जनपद के विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं के 51 बूथ लेबल अधिकारी तथा 60-कालाढूंगी के 151 बूथ लेबल अधिकारी को प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री राय ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र एवं वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं तक यह जानकारी पहुंचाएं कि एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।  उन्होंने बताया कि 01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। इसके लिए 07 जून से 08 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे तथा मतदाता द्वारा भरे गए फार्म पुनः प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 15 सितम्बर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप पांडे,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच डी पाण्डे,  सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पटवाडागर में स्वीकृत भूमि में दो अकादमिक ब्लॉक के निर्माण के साथ ही नवीन परिसर का शिलान्यास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING