नैनीताल
शहीद सैनिक मनीष प्रकरण में न्यायालय का महत्वपूर्ण आदेश, निष्पक्ष विवेचना पेश करो
सीएन, नैनीताल। जिला एवं सत्र न्यायालय, हल्द्वानी के अंतर्गत माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी ने शहीद सैनिक मनीष सिंह मेहरा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में दायर धारा 175(3) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए कोतवाली हल्द्वानी को प्राथमिकी पंजीकृत कर निष्पक्ष विवेचना करने तथा जांच रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता आकाश बिष्ट एवं अनिल धानक ने प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष उपलब्ध साक्ष्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर निष्पक्ष आपराधिक जांच की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके उपरांत न्यायालय ने उक्त आदेश पारित किया।























