नैनीताल
कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल में यातायात के बेहतर नियमन व नियंत्रण को महत्वपूर्ण सुझाव लिए
सीएन, नैनीताल। उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में नैनीताल शहर में यातायात के नियमन एवम् नियंत्रण हेतु गठित समिति की बैठक मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को एलडीए सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें व्यापार मंडल तल्लीताल, मल्लीताल, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन मल्लीताल, तल्लीताल, संबंधित अधिवक्ताओं सहित जिलाधिकारी, एसएसपी, सहित परिवहन, नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में नैनीताल में यातायात के बेहतर नियमन एवम् नियंत्रण हेतु सभी सदस्यों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। सुझावों एवम् विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते विभिन्न सुझावों पर समिति सहमति व्यक्त की गई। बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी,एडम डॉ.जगदीश चंद्रा, एडीएम सौरभ असवाल,सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल, आरटीओ गुरदेव सिंह, अरविंद पांडेय, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, संबंधित संगठनों से दिग्विजय सिंह बिष्ट, वेद शाह, पुनीत टंडन, मारुति नंदन शाह, किशन सिंह नेगी, प्रवीण बिष्ट, दीपक मटियाली, रमेश जोशी, रईस खान, त्रिभुवन फर्त्याल, एडवोकेट हेमंत सिंह, एडवोकेट केतन जोशी आदि उपस्थित थे।







































