Connect with us

नैनीताल

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, भवाली में हुए जनकल्याणकारी कार्यक्रम

सीएन, नैनीताल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों ने विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए। भवाली में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री खष्टी बिष्ट एवं नगर पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैनिटोरियम मंदिर में पूजा-अर्चना कर राहुल गांधी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान भवाली सैनिटोरियम में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल एवं जूस वितरित किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सेवा भाव का संदेश दिया। उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं, जिससे युवाओं और आमजन में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष पंकज आर्या, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पीसीसी सदस्य उत्तराखंड खष्टी बिष्ट, धनी दुमका, जया कपिल, शेर सिंह बिष्ट, रोहित कुमार, आसमां परबीन, संगीता आदि उपस्थित थे

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING