Connect with us

नैनीताल

नैनीताल में होम स्टे के खेल पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 35 अवैध और 123 बंद मिले

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर रविवार को अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय के नेतृत्व में जिलेभर में होम स्टे चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच में अनेक होम स्टे ऐसे पाए गए जो होटल की तर्ज पर चलाए जा रहे हैं, जिन्हें किराए में दिए गए हैं। स्वामी बाहर रहते हैं। जबकि मानक एवं योजना के उद्देश्य हैं, कि स्वामी होमस्टे में ही रहेगा तथा घर का भोजन ही परोसेगा जिससे एक परिवार की आजीविका व रोजगार उसके होम स्टे से चले। प्रशासन की संयुक्त टीमों ने विभिन्न तहसीलों और पर्यटन क्षेत्रों में संचालित होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण संचालित, एवं किराए में किसी अन्य को देकर स्वयं स्वामी जिले से बाहर रहते व बंद पड़े होमस्टे पाए गए। जांच में  यह भी सामने आया कि बड़ी संख्या में होम स्टे का संचालन किराए पर हो रहा है जबकि वास्तविक मालिक कहीं और रह रहा है जो होम स्टे संचालन के नियमों के विरुद्ध है।प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिलेभर में कुल 238 होम स्टे का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 35 होम स्टे बिना वैध पंजीकरण के संचालित पाए गए, जबकि 123 होम स्टे मौके पर बंद अथवा  मानक के विपरीत किसी अन्य को किराए में देकर होटल की तर्ज पर संचालित मिले। तहसीलवार निरीक्षण में रामनगर क्षेत्र में 31 होम स्टे चेक किए गए, जिनमें 4 अवैध और 18 होटल की तर्ज पर संचालित व बंद व मानक के विपरीत मिले। कालाढूंगी में 20 निरीक्षणों के दौरान 4 अवैध और 9  किसी अन्य को किराए पर दिए व मानक के विपरीत पाए गए। लालकुआं में 3 होम स्टे की जांच में 1 मानक के विपरीत मिला। हल्द्वानी क्षेत्र में 5 निरीक्षणों के दौरान 2 अवैध होम स्टे संचालित पाए गए। सबसे अधिक निरीक्षण नैनीताल क्षेत्र में किए गए, जहां 91 होम स्टे की जांच में 8 अवैध और 39 किसी अन्य को किराए में दिए जो होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत मिले। श्री कैंची धाम क्षेत्र में 48 निरीक्षणों के दौरान 13 अवैध और 34 मानक के विपरीत पाए गए, जबकि धारी क्षेत्र में 40 निरीक्षणों में 4 अवैध और 22 मानक के विपरीत मिले। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर होम स्टे खाली मिले और कुछ संचालक मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए,किसी अन्य को किराए पर दिए गए पाए गए, जिनके द्वारा होटल की तर्ज पर मानक के विपरीत पाए गए। प्रशासन ने यह भी पाया कि कई इकाइयों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कुछ होम स्टे में पार्किंग व्यवस्था नहीं थी, जबकि कई स्थानों पर किराया सूची और आवश्यक सूचनाएं प्रदर्शित नहीं मिलीं। जिला प्रशासन ने सभी होम स्टे संचालकों को मानक के अनुरूप संचालित करने नियमानुसार पंजीकरण कराने, पर्यटकों का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और शासन द्वारा तय मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण एवं मानक के विपरीत संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।*

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING