Connect with us

नैनीताल

अंडा मार्केट व बीडी पांडे अस्पताल के निकट पालिका पार्किंग स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हो : मंटू जोशी

सीएन, नैनीताल। नगर पालिका परिषद नैनीताल के पूर्व चैयरमैन व वर्तमान में पालिका सभासद. मुकेश जोशी मंटू ने पालिका नैनीताल द्वारा नैनीताल के समस्त पार्किंग स्थलों को ठेके में देने का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि पालिका अंडा मार्केट व बीडी पांडे अस्पताल के समीप पार्किंग स्थलो को स्थानीय नागरिकों के वाहनों के लिए आरक्षित रखे। जोशी ने कहा है कि पालिका ने डीएसए, मेट्रोपोल, अंडा मार्केट, बीडी पांडे पार्किंग स्थलों की निविदा निकाल दी है। लेकिन स्थानीय लोगों के लिए कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नही है। यदि अंडा मार्केट. पार्किग को ठेके में दिया जाता है तो स्थानीय लोगों में निराशा ही पैदा होगी और इससे अव्यवस्था भी फैलेगी। उन्होंने कहा कि मल्लीताल बड़ा बाजार में पहले से ही दोपहिया वाहनों का दबाव है। पार्किंग ठेके में दिये जाने से निशुल्क पार्किंग की सुविधा समाप्त हो जायेगी। स्थानीय लोगों को भी शुल्क देना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पालिका चैयरमैन व पालिका ईओ को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि पालिका की आय में बढ़ोत्तरी हो, इसके साथ ही स्थानीय लोगों के हितों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  व्यापार मंडल बना गुलदस्ता टीम, नैनीताल का व्यापारी असुरक्षित व परेशान, बाहरी हावी : भूपाल कार्की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING