Connect with us

नैनीताल

मेनू कैम्प-2026 के चौथे दिन एनसीसी कैडेट्स ने 25.5 किमी सेलिंग पूरी की

घोड़ाखाल में एसएसबी स्तर का ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण, टिफिन टॉप पर ट्रेकिंग और प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीएन, नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी, नैनीताल द्वारा आयोजित कैम्प के चौथे दिन कैडेट्स ने नैनी झील में 25.5 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की। इसके साथ ही कैम्प के पहले चार दिनों में कैडेट्स द्वारा कुल 106.5 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी है। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह ने बताया कि कैम्प के चौथे दिन विभिन्न समूहों में विभाजित कर कैडेट्स के लिए विभिन्न नौसैनिक, साहसिक, शारीरिक प्रशिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। उन्होंने बताया कि दिन की प्रमुख गतिविधियों में सेलिंग के साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में एसएसबी स्तर का ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण शामिल रहा। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक क्षमता, संतुलन, साहस, एकाग्रता और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ कार्य करने का अभ्यास कराया गया। उन्होंने बताया कि कैडेट्स ने टिफिन टॉप के लिए ट्रेकिंग भी की। ट्रेकिंग के दौरान कैडेट्स ने केवल साहसिक गतिविधि में भाग नहीं लिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए टिफिन टॉप क्षेत्र से प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्र कर स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस पहल के माध्यम से कैडेट्स ने प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त रखने के प्रति सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कैम्प के अंतर्गत कैडेट्स ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के हिमालयन म्यूजियम का भी शैक्षणिक भ्रमण किया। संग्रहालय भ्रमण के दौरान कैडेट्स को हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, लोक जीवन, विरासत और सांस्कृतिक परंपराओं को समझने का अवसर मिला। हिमालयन म्यूजियम के असिस्टेंट क्यूरेटर पूरन सिंह अधिकारी ने कैडेट्स को संग्रहालय की विभिन्न सामग्रियों एवं प्रदर्शित वस्तुओं के बारे में जानकारी दी तथा हिमालयी समाज की सांस्कृतिक विरासत और उसके संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर ने कैडेट्स को अपने क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को समझने का महत्वपूर्ण शैक्षणिक अवसर प्रदान किया। कैप्टन शाह ने कहा कि मेनू कैम्प का उद्देश्य केवल नौसैनिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि कैडेट्स को साहस, नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण चेतना तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि ट्रेकिंग के साथ पर्यावरण संरक्षण और संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कैडेट्स के समग्र व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण गतिविधियाँ हैं। कैम्प की विभिन्न गतिविधियों में चीफ इंस्ट्रक्टर अरविंद कुमार, पेटी ऑफिसर प्रशांत तोमर, चीफ पेटी ऑफिसर विक्रांत सिंह, अमर प्रधान, सनी कुमार, पेटी ऑफिसर दीपक कुमार तथा पेटी ऑफिसर अनूप कुमार सहित एवं पीआई स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल भूमियाधार मेंं स्कॉर्पियो गहरी खाई में गिरी, हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि 4 घायल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING