Connect with us

नैनीताल

संत एंथोनी इण्टर कालेज में पीटी डिस्प्ले और क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। क्षेत्र की प्रमुख शिक्षण संस्थान संत एंथोनी इण्टर कालेज में पीटी डिस्प्ले और क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अभिभावकों,जनप्रतिनिधियों दर्शकों की वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता निवर्तमान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे ने कहा कि विद्यालय प्रबन्धन,शिक्षक शिक्षिकाओ के अथक परिश्रम से विद्यार्थियों का शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास,उज्जवल भविष्य की नींव स्थापित हो रही है।
सामूहिक प्रार्थना,मार्च पास्ट,नन्हे बच्चों का नृत्य,एरोबिक्स,बिहू और मयूर नृत्य, कैरल सिंगिग, सेंटा क्लाज द्वारा आगमन और क्रिसमस संदेश के साथ अन्य कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई। फादर नेल्सन, प्रधानाचार्य सिस्टर मेरी , सिस्टर मारियल्ला, मार्सलिना द्वारा अतिथियों का स्वागत, विद्यालय की प्रगति, और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन कु साक्षी बिनवाल, वंशिका आर्या
द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधि राजू कोटलिया,मनोज चनियाल,जीवन चंद्र,हरगोविंद रावत, डॉ ललित जोशी, सुधीर विद्यार्थी, संगीता आर्य, तुलसी बिष्ट, अजय कुमार,मनोज चंद और अन्य लोग उपस्थित थे।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING