Connect with us

नैनीताल

स्थानांतरण विरोध पड़ा भारी, राजस्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक की दो वार्षिक वेतन वृद्धियां दो वर्षों की अवधि के लिए रोक

सीएन, नैनीताल।.स्थानांतरण आदेश के विरोध में सार्वजनिक मंच से शासकीय निर्णय की आलोचना करना, कार्यालय परिसर में उग्र प्रदर्शन व नारेबाजी करना तथा शासकीय कार्यवृत्त में दुराशयपूर्वक छेड़छाड़ करना राजस्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विजय सिंह गैड़ा को महंगा पड़ गया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि होने के बाद उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की गई है। इस संबंध में जारी आदेशानुसार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित कार्मिक द्वारा सेवा संबंधी मामलों में बाह्य दबाव बनाने का प्रयास किया गया, जो एक लोक सेवक से अपेक्षित आचरण के विपरीत है। इन कृत्यों को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए श्री विजय सिंह गैड़ा की भर्त्सना की गई है, साथ ही उनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धियां दो वर्षों की अवधि के लिए रोके जाने का आदेश पारित किया गया है।जिलाधिकारी ने कहना कि शासकीय सेवकों से अनुशासन, मर्यादा एवं नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है तथा इस प्रकार के आचरण को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 124 वां नंदा देवी मेला महोत्सव 16 से 23 सितंबर तक होगा भव्य आयोजन, डीएम रयाल ने की तैयारियों की समीक्षा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING