उत्तरकाशी
मिशाल बेमिसाल : जिसे लोगों ने बनाया था कूड़ाघर, वहां हमने बनाया व्यू प्वाइंट व स्थापित की मां गंगा की मूर्ति
लोकेन्द्र बिष्ट, उत्तरकाशी। पिछले 2 वर्षो से हमारे और तब के जिलाधिकारी रहे अभिषेक रुहेला के अथक प्रयासों से नगरपालिका द्वारा आज उस जगह बन चुका है मां गंगा व्यू प्वाइंट जहां लोगों ने कूड़ाघर बना दिया था। दरअसल झूलापुल के जोशियाड़ा की तरफ की ओर जहां मां गंगा जी के तट को लोगों ने कूड़ाघर बना दिया था। कई बार जिला प्रशासन, नगरपालिका प्रशासन और गंगा विचार मंच के साथ जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। लेकिन कोई हल नहीं निकला। कूड़ा बदस्तूर फेंका जाना जारी रहा। न हालत ही बदले न ही लोग बदले। अंततः तब के जिलाधिकारी को इस जगह गंगा व्यू प्वाइंट बनाने की सलाह दी। इस पर नगरपालिका प्रशासन ने भी तत्परता दिखाई। इधर जिले में नए जिला अधिकारी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी सहयोग किया और नगरपालिका में प्रशासक नियुक्त होने के बाद टेंडर के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। अब भी सवाल था कि मूर्ति कौन बनाता है? किस मैटेरियल की बनती है। स्वामी चेतन जी, विवेकानंद फाउंडेशन स्कूल गणेशपुर से बात की तो मूर्तिकार मिल गए। कलकत्ता के संजय सरकार ने फाइबर ग्लास की मूर्ति बनाने के कार्य को स्वीकार किया। 2525 किलोमीटर दूर कलकत्ता से उत्तरकाशी तक मूर्ति को बिना टूट फुट के पहुंचाना भी एक दुष्कर कार्य था। लेकिन सब ठीक ठाक से हो गया। मां गंगा जी की यह पहली मूर्ति है जो गोमुख गंगोत्री से लेकर हरिद्वार के बीच उत्तरकाशी में मां गंगा के तट पर स्थापित की गईं हैं। गंगा विचार मंच के दो वर्षों के अथक प्रयासों से और तबके जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला जी की पहल से नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी के वित्तीय मदद से उत्तरकाशी के जोशियाड़ा में मां गंगा के तट पर व्यू पॉइंट के साथ जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट और नगरपालिका के प्रशासक रहे मुकेश रमोला, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान जी, अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्रण, इंजीनियर कुड़ियाल के अथक प्रयासों से मां गंगा जी की 5 फीट ऊंची भव्य दिव्य मूर्ति विराजमान हुई है। मां गंगा जी की मूर्ति के 4 मई 2025 को अनावरण कार्यक्रम में जिला पंचायत उत्तरकाशी के पूर्व अध्यक्ष श्री नत्थी लाल शाह, सभासद वंदना नौटियाल, सभासद संतोषी राणा, सभासद सुषमा डंगवाल, सभासद सुनीता नेगी, सभासद आदित्य चौहान, सभासद देवराज सिंह बिष्ट, सभासद मनीष पंवार, मनोज शाह, नगरपालिक की अधिशासी अधिकारी शालिनी चित्रण, इंजीनियर जितेंद्र कुड़ियाल, कुसुम राणा ,सुशांत राणा सहित नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
