Connect with us

उत्तरकाशी

रात आठ बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात, होटल बुकिंग वालों को अनुमति

रात आठ बजे से सुबह 10 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा यातायात, होटल बुकिंग वालों को अनुमति
सीएन, उत्तरकाशी।
आगामी मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और सफल संचालन के लिए जनपद में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया है। रात 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वालों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरकाशी द्वारा दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थाई सीजनल चौकी स्थापित कर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूर्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जारी की एसओपी में कुछ बदलाव किये गए हैं। चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ये फैसला लिया है। रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेग। रात आठ बजे से 10 बजे तक केवल होटल बुकिंग वाले यात्रियों को ही बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जायेगा। रात 10 बजे के बाद यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। सुबह चार बजे के बाद यातायात के आवागमन को दोबारा सुचारु रुप से संचालित किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : स्कूटी व स्कॉर्पियो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तरकाशी

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING