पर्यावरण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने वृहद पौंधारोपण किया
सीएन, नैनीताल। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व वन विभाग के सहयोग से जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून, पाटीयाखान, फगुनियाखेत में वृहद पौंधारोपण का आयोजन किया गया। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल व जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में सिविल जज (सीडि) व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग के साथ जिला मुख्यालय के सीमावर्ती क्षेत्र बजून, पाटीयाखान, फगुनियाखेत में वृहद पौंधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे सिविल जज सीनियर डिवीजन पारुल थपलियाल व वन दरोगा अशोक कुमार आर्या, ग्राम प्रधान जानकी व ग्रामवासियों द्वारा पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली, बांज आदि 200 से अधिक पौंधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर यशवंत कुमार, वन आरक्षी हरीश सिंह, मनोज बलसुनी व ग्रामवासी आदि मौजदू रहे।






















