Connect with us

पर्यावरण

राज्य गठन से अब तक उत्तराखण्ड में 46,203 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्ट, किस दिशा में जा रहा है प्रदेश : अनूप नौटियाल

सीएन, देहरादून। हरेला के अवसर पर मैं यह सोच रहा था कि​ उत्तराखण्ड किस ​गलत दिशा में जा रहा है। मेरे द्वारा दायर एक आरटीआई से पता चला है कि राज्य गठन (2000) के बाद से विकास परियोजनाओं के लिए 46,203 हेक्टेयर वन भूमि डायवर्ट की जा चुकी है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि इस पूरी वन भूमि डायवर्जन का 47% अकेले देहरादून जिले में हुआ है, जबकि देहरादून ​जिला राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का मात्र 6 प्रतिशत है। विडम्बना यह है कि जिस समय सरकार हरेला मना रही है, उसी समय ऋषिकेश-भानियावाला फोरलेन परियोजना के लिए हजारों पेड़ों की कटाई जारी है। मुझे गहरी चिंता है कि यह परियोजना ऐसे विकास मॉडल का प्रतीक बन चुकी है, जो हमारे नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र को उसकी सीमाओं से कहीं आगे धकेल रहा है। यह स्पष्ट है कि उत्तराखण्ड को ​क्लाइमेट फ्रेंडली, कैरिंग कैपेसिटी आधारित ​प्लानिंग, पर्यावरण एवं वन कानूनों का कड़ाई से पालन, प्राकृतिक वनों का संरक्षण तथा ​कम्पेन्सेटरी अफ्फोरेस्टशन में पारदर्शिता की आवश्यकता है। मुझे विश्वास है कि आप भी सहमत होंगे कि हरेला केवल पेड़ लगाने ​और फ़ोटो खिंचवाने का नहीं बल्कि हमारे बचे हुए प्राकृतिक वनों को बचाने का भी पर्व होना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 17 जुलाई 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी व सतर्कता का है, बिजनेस के मामले में लाभ होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING