Connect with us

स्वास्थ्य

चीन समेत कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट

आज दोपहर पीएम कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे, उप्र, महाराष्ट्र में भी होगी समीक्षा बैठक
सीएन, नई दिल्ली।
चीन समेत कई देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की समीक्षा बैठक करेंगे।कोरोना वायरस को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को हाई लेवल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा कई उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भी कोरोना के देखते हुए समीक्षा बैठक होगी। कल स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद लोगों को भीड़-भाड़ में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू की जाएगी। विदेशी यात्रियों की एयरपोर्ट पर कोविड की जांच होगी। पॉजिटिव पाए जाने पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। विशेषज्ञों ने कहा है कि बचाव के लिए लोगों को बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। फिलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है, लेकिन बचाव के उपायों पर गंभीरता से काम शुरू हो गया है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है या बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष रूप से इसका पालन करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय हर हफ्ते कोविड को लेकर समीक्षा बैठक करेगा। चीन में तेजी से बढ़ते कोविड के लिए ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 को जिम्मेदार बताया जा रहा है। इसके चार मामले भारत में भी आ चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अक्टूबर में गुजरात में इस वैरिएंट के एक मामले की पुष्टि हुई थी। अब तक तीन मामले गुजरात और एक ओडिशा से आ चुके हैं। बीएफ.7 ओमिक्रॉन के एक रूप बीएफ.5 का सब-वैरिएंट है और इससे बहुत तेजी से संक्रमण फैलता है। यह वैरिएंट अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई देशों में पहले ही पाया जा चुका है। आईटीटी कानपुर के प्रफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत की 98 प्रतिशत आबादी में कोविड के खिलाफ नेचरल एंटीबॉडी बन गई हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा संभव है कि कुछ लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो और कोई छोटी-मोटी लहर आ जाए। इसके अलावा, कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। उधर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि भारत को अपने बड़े पैमाने पर वैक्सिनेशन के कारण घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमें केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते रहना चाहिए।
मध्यप्रदेश में कोरोना लेकर फिर से दहशत, मिले 7 नए मरीज
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्यप्रदेश में भी इसको लेकर दहशत है। फिलाहल मध्यप्रदेश में प्रशासन ने कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई है। फिर भी डॉक्टरों अब और सावधानी बरतने की की सलाह दे रहे हैं, यह इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि मध्य प्रदेश के छोटे जिलों में कोरोना पॉजिटिव के कई मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में फिलहाल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7 है। यह संख्या बीते कई दिनों से ऊपर- नीचे जरूर हो रहे हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग के जरिये अभी स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में भोपाल में 3 पॉजिटव मरीज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING