Connect with us

विधि

विधिक सेवा दिवस : पेंटिंग में अर्चना शर्मा व निबंध प्रतियोगिता में चेष्ठा शाह निकली अव्वल

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी द्वारा सोमवार को राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल में विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जागरूकता शिविर मे विधिक सेवा दिवस पर बताया गया की सभी नागरिकों के लिये उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस की शुरुआत पहली बार 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिये की गई थी।जागरूकता शिविर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यक्रम निशुल्क विधिक सहायता ,लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत, मासिक लोकअदालत ,राष्ट्रीय लोक अदालत नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 हेल्पलाइन पोर्टल आदि विषयों पर बताया गया | विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष में राजेंद्र प्रसाद लॉ इंस्टीट्यूट द्वारा पेंटिंग व पोस्टर निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्चना शर्मा द्वितीय स्थान प्रतिभा तृतीय स्थान कुणाल बेदी तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेस्ठा शाह, द्वितीय स्थान यामिनी कांडपाल तृतीय स्थान द्वारा प्राप्त किया गया जिनको सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रशस्ति पत्र दिये गए।
.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर चला डीएम रयाल का हंटर, बिलबिला कर मनमानी कर वसूली गई ₹39 लाख अभिभावकों को लौटाए, भविष्य के लिए की तौबा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in विधि

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING